द मैग्नेट स्कूल में प्रेस स्वतंत्रता दिवस का हुआ आयोजन

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर में प्रेस स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन बड़े ही उत्साह के साथ किया गया।

कार्यक्रम की शुरूआत स्कूल के प्रधानाचार्य ने दीप प्रज्वलित करके की। इस सभा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रेस की स्वतंत्रता के महत्त्व से अवगत करवाना एवं पत्रकारों के अद्भुत योगदान को सम्मानित करना था।

 

भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें छात्रों ने निर्भीक पत्रकारिता की आवश्यकता पर अपने विचार सांझा किए।

प्रधानाचार्य अरूण कुमार चौहान ने बताया कि आज के इस आधुनिक युग में सूचना की सत्यता की जांच करना सबसे बड़ी चुनौती है। प्रेस दिवस हमें याद दिलाता है कि सच्चाई को सामने लाना एक साहसपूर्ण कार्य है।

हम चाहते हैं कि हमारे छात्र सजग नागरिक बनें और सूचनाओं का विश्लेषण करना सीखें।

[post-views]