लक्ष्मी मैमोरियल स्कूल 12वीं के विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम में किया शानदार प्रदर्शन

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में लक्ष्मी मैमोरियल पब्लिक स्कूल, भोटी के विद्यार्थियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है ।

विद्यालय का परीक्षा परिणाम अत्यंत सराहनीय रहा तथा सभी विद्यार्थी अच्छे अंकों के साथ सफल हुए। विद्यालय की होनहार छात्रा शिवांगिनी शर्मा ने *476* अंक प्राप्त कर *प्रथम* स्थान हासिल किया।

 

*दूसरे* स्थान पर हंशिका सिंह ने *475* अंक प्राप्त किए। *तीसरे* स्थान पर अंकुश ने *459* अंक प्राप्त कर सफलता पाई, जबकि *चौथे* स्थान पर आदि शर्मा ने *458* अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

स्कूल प्रबंधक करतार सिंह चौहान

[post-views]