




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड मैरिट में चमकी आर्यन स्कूल की बेटी काशी शर्मा। जिला हमीरपुर के साथ लगते क्षेत्र भोटा के आर्यन पब्लिक स्कूल 12वीं कक्षा की छात्रा काशी शर्मा पुत्री ओम स्वरूप, ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के परीक्षा परिणामों में शानदार प्रदर्शन करते हुए साइंस स्ट्रीम की मैरिट सूची में प्रदेश भर में दूसरा स्थान हासिल किया है।
छात्रा ने 493 अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र और स्कूल का नाम रोशन किया है।



छात्रा की इस उपलब्धि से स्कूल में खुशी की लहर है। छात्रा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और स्कूल के अनुशासित वातावरण को दिया। उसने बताया कि वह रोजाना कक्षा में पढ़ाए गए कॉन्सेप्ट्स को घर जाकर नियमित रूप से रिवाइज करती थी।





जिससे विषयों पर उसकी पकड़ मजबूत हुई। इसके साथ ही स्कूल प्रबंधन द्वारा चलाए गए स्पेशल डाउट सेशन उसकी तैयारी में बेहद सहायक साबित हुए।


आर्यन स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा काशी शर्मा ने साइंस स्ट्रीम में प्रदेश भर में हासिल किया दूसरा स्थान



छात्रा ने बताया कि उसका सपना आगे चलकर सिविल सर्विसेज में जाना है, ताकि वह देश सेवा कर सके और अपने माता-पिता व स्कूल का नाम रोशन कर सके।


स्कूल के प्रधानाचार्य Dr. Chander Shekher Sharma ने छात्रा की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा,
“यह हमारे स्कूल, शिक्षकों और अभिभावकों के लिए गर्व का क्षण है। छात्रा की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास ने यह मुकाम हासिल कराया है।


आर्यन स्कूल हमेशा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर मार्गदर्शन देने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। हमें विश्वास है कि हमारी यह छात्रा भविष्य में भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करेगी।”

स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों ने छात्रा को इस शानदार सफलता पर बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।





