न्यू गुरूकुल के विद्यार्थियों ने बारहवीं परीक्षा की मैरिट सूची में लहराया सफलता का परचम”

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  हिमाचल प्रदेश बोर्ड धर्मशाला द्वारा 12वीं कक्षा का वार्षिक परिणाम घोषित किया गया जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले न्यू गुरुकुल पब्लिक स्कूल गोपाल नगर के चार प्रतिभावान छात्रों ने प्रदेश मैरिट सूची में शीर्ष स्थान प्राप्त कर शहर और प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है।

विद्यालय के मैद्यावी छात्रो ने रिदिमा ठाकुर (विज्ञान संकाय) 500 में से 491 (98.2 प्रतिशत) तथा अक्ष शर्मा (विज्ञान संकाय) 500 में से 491 (98.2 प्रतिशत) अंको के साथ प्रदेशभर में दोनों ने चौथा स्थान तथा वाणिज्य संकाय में साइना ने 500 में से 483 (96.6 प्रतिशत) अंक लेकर आठवां स्थान व कला संकाय से श्रद्धा ने 500 में से 488 (97.6 प्रतिशत) अंको के साथ प्रदेश भर में नौवा स्थान प्राप्त किया।

वही कृतिका ने भी वाणिज्य संकाय में 500 में से 479 (95.8 प्रतिशत) अंक लेकर प्रदेशभर में सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए है। इसके साथ ही विद्यालय का तीनों संकायों का शत-प्रतिशत परिणाम रहा।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित एक गरिमामयी अभिनदंन समारोह के दौरान प्रधानाचार्य  रविन्द्र पुरी और उपप्रधानाचार्य सुरेन्द्र ठाकुर  ने इन विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर और समृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने इस सफलता को शिक्षकों के मार्ग दर्शन, अभिभावको के अटूट विश्वास और विद्यार्थियों के निरंतर परिश्रम का सयुक्त प्रतिफल बताया।

सफलता की इस गौरवगाथा को साझा करते हुए प्रदेश मैरिट में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों ने बताया कि परीक्षा के दौरान उन्होंने न केवल नियमित अभ्यास किया।

बल्कि कठिन विषयों पर पकड़ बनाने के लिए स्कूल की विशेष कार्यशालाओं का भरपूर लाभ उठाया। इस एतिहासिक उपलब्धि से न केवल विद्यालय परिसर में हर्ष का माहौल है, बल्कि यह अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत बनी।

[post-views]