पश्चिम बंगाल और असाम की जीत पर भाजपा ने मनाया जश्न

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-   पश्चिम बंगाल और असाम में भाजपा की प्रचंड जीत के उपलक्ष्य पर आज गांधी चौक हमीरपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया एवं लड्डू बांटकर सभी का मुंह मीठा करवाया।

इस मौके पर विधायक आशीष शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे।

उन्होंने कहा कि स्व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के घर पर आज भाजपा ने जीत का परचम लहराया है। अब पश्चिम बंगाल से गुंडाराज खत्म होगा और प्रदेश के नए युग की शुरुआत हुई है।

उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, माननीय गृह मंत्री  अमित शाह, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सहित भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को इस ऐतिहासिक जीत की बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

[post-views]