फेमिना मिस इंडिया में श्रेया ठाकुर ने प्राप्त 8 स्थान हासिल, डाॅ.सुरेंद्र सिंह डोगरा ने किया सम्मानित 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के थाती गांव की बेटी श्रेया ठाकुर, जिन्होंने फेमिना मिस इंडिया में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए टॉप 8 में ऐतिहासिक स्थान हासिल किया, को सम्मानित किया गया।

हमीरपुर की बेटी श्रेया ठाकुर का सम्मान

इस अवसर पर डॉ. सुरिंदर सिंह डोगरा (प्रेसिडेंट HMOA हमीरपुर एवं वाइस प्रेसिडेंट HPSKMS) स्वयं उनके निवास पहुंचे।

उनके साथ निस्वार्थ भाव सेवा संगठन की स्टेट लेडी विंग प्रेसिडेंट  शिल्पा वर्मा, सगुन, उर्वशी, अमन चौधरी, श्री जीवन राम व कुलदीप राणा उपस्थित रहे।

संगठन की ओर से श्रेया को स्मृति-चिह्न, हिमाचली प्राकृतिक दृश्यावली की तस्वीर एवं माँ नैना देवी की चुनरी भेंट कर सम्मानित किया गया।

प्रेरणा संदेश:- 

“बड़े सपने और दृढ़ हौसले ही सफलता की पहचान हैं।”

निस्वार्थ भाव सेवा संगठन ने श्रेया के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

[post-views]