




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में अलंकरण समारोह 2026 का आयोजन बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री हरीश गुलेरिया, डीएसपी (एलआर), उप पुलिस अधीक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

समारोह का शुभारंभ हवन से हुआ, जिसके पश्चात विद्यालय ध्वज फहराया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया तथा स्वागत गीत के माध्यम से मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया।



आगे बढ़ते हुए पिनिंग सेरेमनी एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें नव निर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों ने अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।






यह समारोह नव-निर्वाचित छात्र परिषद को औपचारिक रूप से दायित्व सौंपने के लिए आयोजित किया गया, जिससे विद्यार्थियों में नेतृत्व, जिम्मेदारी और समर्पण की भावना का विकास हो सके।



समारोह के दौरान शिवांश धटवालिया (कक्षा 12वीं ‘सी’) को हेड बॉय और अनिंदिता (कक्षा 12वीं ‘सी’) को हेड गर्ल नियुक्त किया गया। आयुष चौधरी (कक्षा 11वीं ‘ए’) को डिप्टी हेड बॉय तथा काश्वी (कक्षा 11वीं ‘बी’) को डिप्टी हेड गर्ल का दायित्व सौंपा गया।


इसी क्रम में नम्या (कक्षा 12वीं ‘बी’) को लिटरेरी कैप्टन, आरियाना (कक्षा 12वीं ‘बी’) को कल्चरल सेक्रेटरी, श्रेया गुप्ता (कक्षा 12वीं ‘ए’) को स्पोर्ट्स कैप्टन तथा अलीशा ठाकुर (कक्षा 12वीं ‘ए’) को डिसिप्लिनरी कैप्टन नियुक्त किया गया।


सश्वत त्रिखा (कक्षा 11वीं ‘सी’) को डिप्टी डिसिप्लिनरी कैप्टन, रिद्धि (कक्षा 11वीं ‘सी’) को डिप्टी लिटरेरी कैप्टन, सारा (कक्षा 11वीं ‘बी’) को डिप्टी कल्चरल सेक्रेटरी तथा लक्ष्य (कक्षा 11वीं ‘सी’) को स्पोर्ट्स वाइस कैप्टन का दायित्व सौंपा गया।
हाउस व्यवस्था के अंतर्गत दयानंद हाउस के कैप्टन शिवांश शर्मा और वाइस कैप्टन दिग्विजय सिंह बनाए गए, जबकि आनंद स्वामी हाउस की कैप्टन वंशिका पाटियाल और वाइस कैप्टन सिया रहीं।


विरजानंद हाउस का नेतृत्व देवांश शर्मा ने कैप्टन के रूप में संभाला तथा भाव्या डोगरा वाइस कैप्टन नियुक्त हुईं। हंसराज हाउस की कैप्टन अवनी शर्मा और वाइस कैप्टन अरिंदम शर्मा बनाए गए।

मुख्य अतिथि हरीश गुलेरिया ने नव-नियुक्त छात्र नेताओं की सराहना करते हुए उन्हें अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करने तथा अपनी क्षमताओं का पूर्ण उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने विशेष रूप से विद्यार्थियों से अपील की कि वे नशे की लत से दूर रहें तथा किसी भी प्रकार के नशे के लिए किसी भी माध्यम का उपयोग न करें।
साथ ही उन्होंने सड़क सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा कि सड़क पर चलते समय मोबाइल फोन या हेडफोन का उपयोग न करें, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके
विद्यालय के प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह ठाकुर ने सभी परिषद सदस्यों को बधाई देते हुए अनुशासन, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का समापन छात्रों में नेतृत्व और जिम्मेदारी की नई भावना के साथ हुआ, जहां सभी ने विद्यालय के आदर्शों और मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।




