




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- बी. एड. प्रथम व तृतीय सेमेस्टर का परिणाम घोषित हुआ जिसमें आंचल ने प्रथम सेमेस्टर व वैशाली ढटबालिया ने तृतीय सेमेस्टर में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला द्वारा मार्च माह में ली गई बीÛ एडÛ की प्रथम व तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। राज राजेश्वरी काॅलेज आॅफ एजुकेशन] भोटा का परीक्षा परिणाम शत् प्रतिशत रहा।



प्रथम सेमेस्टर में आंचल ने 350 में से 294 अंक (84‐00 प्रतिशत) लेकर प्रथम स्थान] प्रतीक्षा ने 291 (83‐14 प्रतिशत अंक) लेकर दूसरा स्थान तथा हेमलता ने 285 (81‐42 प्रतिशत अंक) लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया]





तृतीय सेमेस्टर में वैशाली ढडबालिया ने 350 में से 319 अंक (91‐14 प्रतिशत) लेकर प्रथम स्थान] पूनम शर्मा ने 316 (90‐28 प्रतिशत अंक) लेकर दूसरा स्थान तथा ईशा] ईशा शर्मा व रिया ठाकुर ने 315 (90‐00 प्रतिशत अंक) लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया ।


काॅलेज प्रबंधन समिति के चेयरमैन मनजीत सिंह] सेक्रेेट्री कुलबीर सिंह ठाकुर] काॅलेज प्राचार्य डा. राज कुमार धीमान जी व काॅलेज के समस्त स्टाॅफ ने काॅलेज का परिणाम सौ फीसदी रहने पर सबको बधाई दी तथा पहले] दूसरे तथा तीसरे स्थान पर रहने वाले छात्र व छात्राओं को भी शुभकामनाएं दीं।












