




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के पूर्व वाइस चेयरमैन नवीन शर्मा ने कल घोषित हुए विधानसभा चुनावों के परिणामों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि देश की जनता ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘विकासवाद’ और ‘सुशासन’ की राजनीति पर अपनी अटूट मुहर लगा दी है।
इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं जिन्होंने दिन रात मेहनत की जिसके परिणामस्वरूप राज्य में पहली बार भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का ऐतिहासिक मार्ग प्रशस्त हुआ है।


नवीन शर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक परिवर्तन हुआ है पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में से भाजपा ने 206 सीटों पर प्रचंड जीत दर्ज कर 15 वर्षों के तृणमूल कांग्रेस (TMC) के शासन का अंत कर दिया है।





भवानीपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी ने निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 15,000 से अधिक मतों के अंतर से पराजित किया है, जो जनता के बड़े बदलाव की लहर को दर्शाता है।


नवीन शर्मा ने कहा कि असम की जनता ने विकास की निरंतरता को चुनते हुए भाजपा नीत NDA को लगातार तीसरी बार सेवा का अवसर दिया है। भाजपा ने यहाँ 82 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है।












