जिला परिषद वार्ड के प्रत्याशी मंजीत धीमान ने प्रो. प्रेम कुमार धूमल से लिया आशीर्वाद

समीरपुर/हमीरपुर:- आज भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिला परिषद वार्ड के प्रत्याशी घोषित होने के उपरांत मंजीत धीमान ने अपने समर्थकों सहित प्रो. प्रेम कुमार धूमल के निवास स्थान समीरपुर पहुंचकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर प्रोफेसर धूमल ने मंजीत धीमान को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की तथा जनसेवा के मार्ग पर पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ कार्य करने का संदेश दिया।

मंजीत धीमान ने प्रोफेसर धूमल का आशीर्वाद प्राप्त कर स्वयं को गौरवान्वित बताया और कहा कि पार्टी द्वारा दी गई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे।

 

[post-views]