जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय में स्थापित होगा पंचायती राज संस्थाओं का कंट्रोल रूम 

 

 

हमीरपुर :-  जिला में तीन चरणों में होने वाली पंचायती राज संस्थाओं की निर्वाचन प्रक्रिया के सुचारू संचालन और आदर्श आचार संहिता की अवधि के दौरान प्राप्त शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया जा रहा है।

 

इस जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के प्रभारी एवं उपायुक्त हमीरपुर के सहायक आयुक्त चिराग शर्मा ने बताया कि यह कंट्रोल रूम 7 मई से कार्यशील कर दिया जाएगा, जिसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की नियुक्तियां कर दी गई हैं। इसका दूरभाष नंबर 01972-222407, मोबाइल नंबर 98823-63130 और ईमेल-dpohamirpur23@gmail.com है।

 

चिराग शर्मा ने बताया कि 24 मई को मतदान दलों की रवानगी से लेकर 31 मई को मतगणना की समाप्ति की प्रक्रिया तक यह कंट्रोल रूम दिन-रात कार्य करेगा। निर्वाचन से संबंधित सभी प्रक्रियाओं के सुचारू संचालन और इनसे संबंधित महत्वपूर्ण सूचनाओं के आदान-प्रदान के साथ-साथ आदर्श आचार संहिता से संबंधित शिकायतों के त्वरित निवारण में भी यह कंट्रोल रूम महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करेगा।

[post-views]