




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- शिक्षा का हब कहे जाने वाला जिला हमीरपुर में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता का पर्याय वन चुके दिव्य आदर्श विद्या पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल भोटा ने हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड की 12वीं (विज्ञान संकाय) की परीक्षा में एक वार फिर अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता का लोहा मनवाया है।
विद्यालय ने इस वर्ष भी शत-प्रतिशत (परीक्षा परिणाम देकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की अपनी प्रतिवद्धता को दोहराया है।


स्कूल के सभी 21 विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया और सभी सम्मानजनक अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए। कुल 21 में से 13 छात्र छात्राओं ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी मेधा का परिचय दिया है।





स्कूल का 12वीं का परिणाम रहा शत-प्रतिशत, सभी 24 बच्चों का बेहतरीन प्रदर्शन



विद्यालय की छात्रा आकांक्षा शर्मा ने 500 में से 183 अंक (96.6 प्रतिशत) हासिल कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की होनहार छात्रा प्रियंका ने दूसरा और नेहा ने तीसरा स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


आकांक्षा शर्मा ने 96.6 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की परीक्षा



विद्यालय की सीएमडी कंचन भारद्वाज ने विद्यार्थियों को दिए संदेश में कहा कि आपकी यह शानदार सफलता आपकी कड़ी मेहनत, शिक्षकों के अटूट मार्गदर्शन और आपके अभिभावकों के विश्वास का मधुर फल है।
दिव्य आदर्श स्कूल परिवार के लिए यह गर्व का क्षण है कि हमारे बच्चों ने न केवल परीक्षा पास की, बल्कि उत्कृष्ट अंकों के साथ अपने सपनों की ओर एक मजबूत कदम बढ़ाया है।


यह पड़ाव है मंजिल इससे खूबसूरत होगी


स्कूल की सीएमडी कंचन भारद्वाज ने कहा कि याद रखें, यह सफलता केवल एक पड़ाव है, मंजिल नहीं। मंजिल इससे भी बहुती खूबसूरत होगी। जीवन की अगली चुनौतियों के लिए भी इसी अनुशासन और जुनून को बनाए रखें।

आप जहाँ भी जाएँ, विद्यालय के मूल्यों और संस्कारों को साथ लेकर चलें और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। आप सभी के उज्ज्वल और स्वर्णिम भविष्य के लिए मेरी ओर से अनंत शुभकामनाएं।




