




ऊना/विवेकानंद वशिष्ठ:- थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के चिकित्सा अधिकारी मेजर हरीश ने ऊना की इंडस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में जारी एनसीसी की 6 एचपी (स्वतंत्र) कंपनी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के प्रतिभागी एनसीसी कैडेटों के साथ संवाद किया।
इस दौरान उन्होंने एनसीसी कैडेट्स को थल सेना में अधिकारी बनने के लिए आवश्यक औपचारिकताओं एवं प्रक्रियाओं से अवगत करवाया।



सहायक भर्ती अधिकारी सूबेदार मेजर संजय कुमार सिंह ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती की प्रकिया की विस्तृत जानकारी दी। इस कार्यक्रम में कुल 195 एनसीसी कैडेट और 17 स्टाफ सदस्य शामिल हुए।






1. An awareness and motivational lecture for NCC cadets was conducted at Indus International University, Una during the Annual Training Camp of 6 HP (Independent) Coy NCC.


2. Major Harish B, Recruiting Medical Officer, Army Recruiting Office, Hamirpur, delivered a session on officer entry in the Indian Army. At the same time, Subedar Major Sanajy Kumar Singh, Assistant Recruiting Officer, conducted a lecture on Agniveer recruitment under the Agnipath Scheme.


3. A Total of 195 NCC cadets and 17 staff attended the event, which proved to be informative and motivating.










