




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- अपनी उत्कृष्ट परम्परा और शानदार ट्रैक रिकॉर्ड को कायम रखते हुए आर्यन्स द गुरु, हमीरपुर के चार प्रतिभाशाली छात्रों सूर्यांश, कृष, अंशुमन व रुद्र —ने अप्रैल 2026 में आयोजित NDA परीक्षा में सफलता प्राप्त कर संस्थान तथा क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।

यह जानकारी देते हुए हुए संस्थान के अध्यक्ष योग प्रकाश नन्दा ने बताया कि पिछले छह वर्षों के दौरान आर्यन्स द गुरु, हमीरपुर के 10 छात्रों का एनडीए एवं सीडीएस के माध्यम से अंतिम चयन हो चुका है।



इनमें से चार छात्र भारतीय सेना में अधिकारी बनकर देश सेवा कर रहे हैं, जबकि शेष छात्र नेशनल डिफेंस अकादमी, पुणे में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।






संस्थान पिछले वर्षों से निरंतर हर साल कम से कम एक छात्र का एनडीए में अंतिम चयन दिलाकर अपनी उत्कृष्ट परम्परा को बनाए हुए है।



संस्थान के प्रबंधक निदेशक आदित्य नन्दा ने इस उपलब्धि पर छात्रों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और संस्थान के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है।



उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी संस्थान के छात्र इसी प्रकार सफलता प्राप्त कर क्षेत्र और देश का नाम रोशन करते रहेंगे।










