सर्वजन कल्याण सभा ने जंगल रोपा पंचायत के मसियाना गांव में किया विद्या केंद्र का शुभारंभ : नवीन शर्मा 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  सर्वजनकल्याण सभा ने शिक्षा के क्षेत्र में ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिये जंगल रोपा पंचायत के मसियाना गांव में विद्या केंद्र का शुभारंभ किया ।

“विद्या केंद्र” का शुभारंभ कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से सेवानिवृत प्रो यशवंत राणा मुख्यातिथि के तौर पर व NIT हमीरपुर में प्रो पवन शर्मा विशिष्ठ अतिथि के तौर पर शामिल हुए ।

विद्या केंद्र बनेंगे संस्कार केंद्र : नवीन शर्मा

यशवंत राणा ने सर्वजनकल्याण सभा के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि गांवों व दूर दराज के क्षेत्रों में पढ़ने वाले बच्चों को स्कूल के उपरांत पढ़ाई के लिए उचित मार्गदर्शन नहीं मिल पाता है जिससे ग्रामीण बच्चे कहीं न कहीं उपेक्षा का शिकार हो जाते हैं ।

 

उन्होंने कहा कि सर्वजनकल्याण सभा द्वारा एक बहुत ही सराहनीय कदम ग्रामीण युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए किया जा है

यशवंत राणा ने कहा कि ग्रामीण प्रतिभा को निखारने के लिए यह बहुत ही अच्छा काम सर्वजनकल्याण सभा द्वारा शुरू किया गया है ।

विद्या केन्द्रों में बच्चों का मानसिक विकास होगा और बच्चों का अच्छा भविष्य बनेगा ।

सर्वजनकल्याण सभा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन शर्मा ने कहा कि हमारे गांवों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है परंतु उनको निखारने व सही दिशा में चलाने के लिए सही कदम उठाने की ज़रूरत है

इसी कड़ी में आज विद्या केंद्र का शुभारंभ जंगल रोपा पंचायत के मसियाना गांव में किया गया ।

नवीन शर्मा ने कहा कि विद्या केंद्र में कक्षा एक से ले कर दसवीं कक्षा तक के 25 से अधिक बच्चों को स्कूल के उपरांत उनके ही गांव में निशुल्क पढ़ाया जाएगा।

 

नवीन शर्मा ने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं और सही मार्गदर्शन की आवश्यकता बच्चों को होती है जो पढ़ाई के साथ साथ विद्या केंद्र में बच्चों को दिया जाएगा।

इस अवसर पर रिटायर्ड सूबेदार दीनानाथ ,रिटायर्ड प्रिंसिपल रूपलाल, बांकु राम ,रूपलाल ,अमरलाल , विजय, रवि ,सुनील, विकास, शशि आदि उपस्थित रहे

[post-views]