लानत है, ऐसे निर्माण पर: 16 वर्षीय अंकित की हादसे में मौत

भोरंज/हमीरपुर:-   हमीरपुर जिला के साथ लगते भोरंज  (भुक्कड़) क्षेत्र के बैरी भटां गांव में 16 वर्षीय अंकित कुमार की मौत सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि सिस्टम पर बड़ा सवाल है।

सच में लानत है, ऐसे निर्माण पर….

 

भोरंज में दर्दनाक हादसा, नाले में गिरने से युवक की मौत….

दोस्तों के साथ साइकिल चला रहा एक बच्चा सड़क किनारे रुका, संतुलन बिगड़ा और नाले में गिर गया। लेकिन उससे भी ज्यादा दर्दनाक यह कि लोक निर्माण विभाग का लगाया गया पैराफिट एक साइकिल की टक्कर तक नहीं सह पाया और बच्चे के साथ नीचे जा गिरा।

सोचिए… जिस पैराफिट को लोगों की सुरक्षा के लिए बनाया जाता है, अगर वह एक बच्चे का भार भी न संभाल सके तो ऐसे निर्माण का क्या मतलब…?

आज एक परिवार ने अपना बेटा खोया है। क्या इस मौत की जिम्मेदारी तय होगी….?

क्या घटिया निर्माण करने वालों पर कार्रवाई होगी….?

या फिर यह मामला भी फाइलों में दफन हो जाएगा….?

 

 

[post-views]