K-key स्कूल शिक्षा बोर्ड का परिणाम रहा,  शत-प्रतिशत: सुरेश कटोच

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- 10th क्लास 2025 26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित किया गया है जिसमें के की पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर के छात्रों ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया है स्कूल का ओवरऑल रिजल्ट 100% रहा है।

 

जिसमें शालिनी कुमारी के 95% मार्क्स अदिति सोनी ,दिव्यांशी और आरुषि शर्मा के 92% मार्क्स और बाकी बच्चों के 80% से ऊपर मार्क्स आए हैं कई सब्जेक्ट में बच्चों ने 100 में से 100 अंक लिए हैं।

 

बेहतरीन परीक्षा परिणाम की स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेश कटोच और पूजा कटोच ने सभी टीचर्स, अभिभावकों को और बच्चों को बधाई दी और अगले परीक्षा में इससे भी ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी धन्यवाद।

[post-views]