दिव्या आदर्श स्कूल में धूमधाम से हुआ,  होनहारों का भव्य स्वागत

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में भोटा स्थित दिव्या आदर्श विद्या पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल की मेधावी छात्रा सान्वी पटियाल ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए समूचे प्रदेश में सातवां स्थान अर्जित किया है। इस गौरवपूर्ण क्षण का श्रेय सान्वी के माता-पिता के त्याग और अध्यापकों के निस्वार्थ समर्पण को भी दिया।

बच्चों की इस उपलब्धि का जशन मनाते हुए आज विद्यालय के प्रांगण में उनके लिए भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। होनहारों को फूल मालाएँ पहनाकर और पुष्प वर्षा करके उनका स्वागत किया गया|

हर वर्ष की तरह इस बार भी विद्यालय की दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम बेहतरीन रहा। विद्यालय के 34 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी थी। जिस में से 15 विद्यार्थियों के 90% से अधिक अंक प्राप्त किए।

इस अवसर पर नवोदय विद्यालय परीक्षा में 82%से अधिक अंक लेकर परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली रिद्धिका शर्मा को भी सम्मानित किया गया|

स्कूल की सीएमडी कंचन भारद्वाज ने सान्वी और रिद्धिका की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि सान्वी पटियाल शुरू से ही एक विलक्षण और अनुशासित छात्रा रही हैं। उनकी यह उपलब्धि उनकी रातों की मेहनत, शिक्षकों के सही मार्गदर्शन और माता-पिता के अटूट विश्वास का मधुर फल है। सान्वी ने इस उपलब्धि से विद्यालय के प्रत्येक विद्यार्थी के लिए एक मानक स्थापित किया है।

[post-views]