आदर्श स्कूल10वीं बोर्ड परीक्षा में रहा उत्कृष्ट परिणाम, शैक्षणिक सहयोग: चाणक्य द गुरु

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  आदर्श पब्लिक स्कूल, हमीरपुर ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं के बाद 10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा 2026 में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।

 

विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर यह सिद्ध कर दिया कि अनुशासित शिक्षा, गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन एवं निरंतर मेहनत सफलता की कुंजी है।

 

विद्यालय की छात्रा अपर्णा शर्मा ने 687/700 अंक (98.14%) प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया।

 

आकांक्षा शर्मा ने 678/700 अंक (96.86%) प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि

 

गौरी ने 662/700 अंक (94.57%) प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।

 

विद्यालय के अन्य उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में:

 

कनिका – 661/700 (94.43%)

तरुण कांगो – 658/700 (94.00%)

अखिल – 653/700 (93.29%)

आदित्य सकलानी – 651/700 (93.00%)

वरुण ठाकुर – 650/700 (92.86%)

साक्षी कुमारी – 647/700 (92.43%)

आर्यन इंदौरिया – 643/700 (91.86%)

भवनिश – 639/700 (91.29%)

सूरज ठाकुर – 627/700 (89.57%)

हर्षिल इंदौरिया – 620/700 (88.57%)

राहुल – 616/700 (88%)

हर्षित – 612/700 (87.43%)

नमन भारद्वाज – 611/700 (87.29%)

सुजल – 597/700 (85.29%)

रोहिताश ठाकुर – 592/700 (84.57%)

पारस जसवाल – 589/700 (84.14%)

चेतन्य कपिल – 493/700 (70.43%)

 

विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं प्रबंधन समिति ने विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा शिक्षकों को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी। विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग, अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा नियमित शैक्षणिक मूल्यांकन को दिया।

 

विद्यालय ने यह भी बताया कि चाणक्य द गुरु के शैक्षणिक सहयोग एवं मार्गदर्शन ने विद्यार्थियों की अवधारणात्मक समझ को मजबूत करने तथा परिणामों को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

 

आदर्श पब्लिक स्कूल निरंतर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नैतिक मूल्यों एवं प्रतियोगी दृष्टिकोण के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिबद्ध है।

[post-views]