




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- क्षेत्र के अग्रणी शिक्षण संस्थान चाणक्य द गुरु, हमीरपुर के विद्यार्थियों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है।

संस्थान के तीन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने NDA Written Examination एवं JEE Main 2026 में शानदार सफलता प्राप्त कर अपनी मेहनत, अनुशासन एवं संस्थान के गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन को सिद्ध किया है।



संस्थान के छात्र प्रत्यक्ष शर्मा ने NDA-II 2025 एवं NDA-I 2026 Written Examination दोनों में सफलता प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने JEE Main 2026 में 98.12 Percentile प्राप्त कर JEE Advanced 2026 के लिए भी क्वालीफाई किया है।






इसी प्रकार छात्रा ऋषिता शर्मा ने NDA-II 2025 एवं NDA-I 2026 Written Examination दोनों में सफलता प्राप्त कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने JEE Main 2026 में 97.93 Percentile प्राप्त कर JEE Advanced 2026 के लिए क्वालीफाई किया है।



वहीं छात्र अक्षज ठाकुर ने NDA-I 2026 Written Examination में सफलता प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।



संस्थान प्रबंधन ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं अध्यापक वर्ग को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी है। संस्थान के निदेशक डॉ नवनीत शर्मा ने कहा कि चाणक्य द गुरु सदैव विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु अनुशासित एवं परिणामोन्मुख शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।


संस्थान में वर्तमान सत्र 2026–27 हेतु Regular Batches, Droppers Batches एवं Foundation Courses में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। यहाँ NDA, JEE, NEET एवं Olympiads की विशेष तैयारी अनुभवी फैकल्टी द्वारा करवाई जाती है।








