22 मई से प्रस्तावित जेबीटी की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) द्वारा आयोजित जेबीटी भर्ती परीक्षा (पोस्ट कोड-25004) पास करने वाले उम्मीदवारों की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया फिलहाल स्थगित कर दी गई है।

 

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन उम्मीदवारों की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 22 मई से आरंभ होनी थी।

 

लेकिन प्रशासनिक कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसका शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा।

[post-views]