हिम अकादमी का +2 परीक्षा परिणाम रहा शानदार, विद्यार्थियों ने सफलता के नए कीर्तिमान किए स्थापित

 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, विकास नगर ने सी0बी0एस0ई0 कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार परिणाम दर्ज किया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन एवं समर्पण से सफलता का नया इतिहास रचते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

विद्यालय द्वारा जारी परिणाम विश्लेषण के अनुसार कुल 199 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 100 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे। 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 3 विद्यार्थी, 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 14 विद्यार्थी, 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 78 विद्यार्थी तथा 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 155 विद्यार्थी रहे। वहीं 194 विद्यार्थियों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर शानदार प्रदर्शन किया।

विद्यालय की छात्रा सानवी कटोच ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विहान बंसल तथा नीलाक्षी ने 95.4 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि शाश्वत शर्मा ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले अन्य विद्यार्थियों में अनिरुद्ध ठाकुर (92.4%), उदय बाजाज (91.8%), आनंदिता चौधरी (91.6%), स्टैनजिन त्सेरिंग (91.2%), तेनजिन निडोन (91.2%), तेनजिन नॉर्डन (91%), सूर्यांश झामटा (90.8%), पुष्कर शर्मा (90%), वामन शर्मा (90%) एवं अर्श ठाकुर (90%) शामिल रहे।

 

विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अभिभावकों के सहयोग एवं शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन को दिया। विद्यालय निदेशक  पंकज लखनपाल एवं विद्यालय प्रधानाचार्या इंजीनियर  नैना लखनपाल ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी।

साथ ही विद्यालय अकादमिक प्रधानाचार्य डॉ. हिमांशु शर्मा, विद्यालय उप प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार, विद्यालय हेडमास्टर  कंचन लखनपाल एवं विद्यालय कोऑर्डिनेटर  मनीषा मारवाह ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा शिक्षकों एवं अभिभावकों के सहयोग को इस सफलता का आधार बताया।

 

विद्यालय परिवार ने इस उत्कृष्ट परिणाम को विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के संयुक्त प्रयासों का प्रेरणादायक उदाहरण बताया।

 

[post-views]