“Unsung Hero Award” से सम्मानित हुए डॉ. सुरिंदर सिंह डोगरा

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- The Art of Living Organization द्वारा आयोजित “Unsung Everyday Heroes Award” समारोह में हमीरपुर मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश संयुक्त कर्मचारी महासंघ के उपाध्यक्ष डॉ. सुरिंदर सिंह डोगरा को “Unsung Hero Award” से सम्मानित किया गया।

सेवा, समर्पण और मानवता के कार्यों को मिला राष्ट्रीय सम्मान

यह सम्मान समाज सेवा, मानवता के प्रति समर्पण, आपदा प्रभावित लोगों की निस्वार्थ सहायता तथा स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया। समारोह में विशेष रूप से शिल्पी बेक्टा, एडीएम द्वारा डॉ. डोगरा को सम्मानित किया गया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. डोगरा ने इस उपलब्धि को व्यक्तिगत सम्मान न बताते हुए इसे पूरे सुजानपुर, हमीरपुर और मानवता की सेवा को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि समाज के लिए किया गया हर छोटा प्रयास ही असली प्रेरणा और सबसे बड़ा पुरस्कार होता है।

डॉ. डोगरा ने Art of Living के संस्थापक पूज्य गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी को उनके प्रेरणादायक जीवन एवं जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। साथ ही उन्होंने Art of Living हिमाचल प्रदेश के प्रदेश संचालक गुरु राजेश कुमार जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से समाज सेवा की भावना को नई दिशा मिली है।

डॉ. डोगरा ने कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और अधिक सेवा, समर्पण एवं जनकल्याण के कार्यों के लिए प्रेरित करेगा। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्ति, समाजसेवी एवं देशभर से आए प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

“सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है, और मानवता की मुस्कान ही सबसे बड़ा सम्मान।”

[post-views]