बरोहा, बड़ू, मोहीं, जमली, सलौणी और धनेटा में 15,16,17 को बंद रहेगी बिजली

हमीरपुर /विवेकानंद वशिष्ठ:- विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र के 11केवी फीडर की मरम्मत और पेड़ों की काट-छांट के कार्य के चलते 17 मई को बरोह, औद्योगिक क्षेत्र, बहुतकनीकी महाविद्यालय बड़ू, मोहीं, चोपड़ा कॉलोनी, कथाल, जमली और आस-पास के क्षेत्रों में सुबह 9 से सायं 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। सहायक अभियंता सौरभ राय ने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

 

धनेटा क्षेत्र की कई पंचायतों में 16 को बंद रहेगी बिजली

नादौन:-  विद्युत उपमंडल धनेटा में 16 मई को लाइनों की आवश्यक मरम्मत और पेड़ों की टहनियों की काट-छांट के कार्य के चलते ग्राम पंचायत धनेटा, ग्वालपत्थर, हथोल, बदारन, झलाण, बसारल और कमलाह के सभी गांवों एवं पेयजल योजनाओं की विद्युत आपूर्ति सुबह 9 से सायं 5 बजे तक बंद रहेगी।

सहायक अधिशाषी अभियंता किशोरी लाल ने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। उन्होंने बताया कि अगर 16 मई को मौसम खराब हुआ तो यह कार्य अगले दिन किया जाएगा।

सलौणी और आस-पास के गांवों में 15 को बंद रहेगी बिजली

 

बड़सर :-  विद्युत उपमंडल बड़सर के अंतर्गत सलौणी अनुभाग में क्षतिग्रस्त विद्युत लाइनों की मरम्मत के चलते 15 मई को सलौणी बाजार, करेर, अवाह, डुगवाड़ और आस-पास के गांवों में सुबह 10 से सायं 3 बजे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता विजय पटियाल ने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की

[post-views]