




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- देश की प्रतिष्ठित खेल प्रतियोगिताओं में से एक हमीरपुर जिला की दो दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 16 तारीख को हमीरपुर के डिग्री कॉलेज खेल मैदान में शुरू होगी।
जिला एथलेटिक संघ के अध्यक्ष पंकज भारतीय ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में जिला के विभिन्न क्षेत्रों से 1500 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे ।



उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता पुरुषों व महिलाओं के समूह के अतिरिक्त बालक व बालिकाओं के अंडर 20, अंडर 18, अंडर 16, अंडर 14, व अंडर 12, अंडर 10, अंडर 8 कैटेगरी में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।





प्रतियोगिता में 60 मी,100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर,600 मीटर, 800, 1500 मीटर 3000, 5000 मी दौड़े, लॉन्ग जंप, ट्रिपल जंप, हाई जंप, शॉट पुट और डिसकस जैसे प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा।


उन्होंने बताया कि 2 दिन तक चलने वाली प्रतियोगिता में उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और हमीरपुर स्थित खेल प्राधिकरण की वर्तमान प्रभारी ओलंपियन दिव्या रहेगी ।


भारतीय ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों का चयन जून माह में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा तथा यहां से ही कई खिलाड़ी एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भी चयनित होंगे।


पंकज ने बताया कि इस प्रतियोगिता में हमीरपुर जिला के कई खिलाड़ी जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है वह भी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए विभिन्न आयोजन समितियां का गठन कर दिया गया है।








