झिंझकरी से निर्विरोध चुने गए, वार्ड सदस्य लेख राम 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भगेटू के वार्ड नंबर 1, गांव झिंझकरी से रतन चंद सुपुत्र लेख राम का वार्ड सदस्य पद पर निर्विरोध चुना जाना पूरे गांव के लिए गर्व और खुशी का विषय है।

उनकी इस शानदार उपलब्धि पर पंचायत प्रतिनिधियों, युवाओं एवं समस्त ग्रामवासियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। लोगों ने विश्वास जताया कि रतन चंद जनसेवा की भावना के साथ वार्ड के विकास, लोगों की समस्याओं के समाधान तथा क्षेत्र की प्रगति के लिए पूरी ईमानदारी एवं समर्पण से कार्य करेंगे।

ग्रामीणों ने कहा कि निर्विरोध चयन जनता के विश्वास और उनके अच्छे व्यवहार की पहचान है। इस अवसर पर गांव में खुशी का माहौल देखने को मिला तथा लोगों ने उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

[post-views]