ज़िला स्तरीय मासिक मूल्यांकन बैठक का आयोजन: डॉ अजय अत्री

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर डॉ अजय अत्री की अध्यक्षता  में सी ऍम ओ ऑफिस के कांफ्रेंस हॉल में ज़िला स्तरीय मासिक
समीक्षा  बैठक का  आयोजन किया गया।
  जिसमे  जिला  कार्यक्रम अधिकारी डा. सुनील वर्मा, जिला  कार्यक्रम अधिकारी डा. पारस और जिला  कार्यक्रम
अधिकारी डा. नेहा पटियाल,  और   सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारी, जिला सूचना एवम् सम्प्रेषण अधिकारी सुनील रांगडा, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक , लेखाकार, ब्लाक प्रोग्राम मैनेजेर उपस्थित रहे l

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी  डॉ अजय अत्री द्वारा स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

जिसमें प्रमुख रूप से  एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस)
टीकाकरण  अभियान के अंतर्गत   जो  बच्चे छूट रहे हैं  उनको भी टीकाकरण करना सुनिश्चित किया जाये ताकि कोई भी बच्चा छूट न जाये, जितनी भी गर्भवती  महिलाएं हैं उनका पंजीकरण अति शीघ्र किया जाये l

उन्होंने यह भी बताया कि एचबीएनसी (होम बेस्ड न्यूबॉर्न केयर) के तहत आशा कार्यकर्ता नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए घर पर सात बार दौरा करती हैं और आवश्यक सेवाएं प्रदान करती हैं  इन दौरों को शत
प्रतिशत सुनिश्चित करें l

और कहा की महिलाओं और बच्चों  में अनीमिया और
पोषण की तरफ ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है  और कहा की आर. बी, एस. के . की टीमें स्कूलों व आंगनवाड़ियों में जाकर बच्चों के स्वास्थ्य का निरीक्षण करती हैं और उस दौरान जो बच्चे  अनीमिया से ग्रसित पाए जाते हैं।
उन्हें जांच के लिए  आगे भेजें और  बच्चों को नजर दोष, ऊँचा सुनाई देना और दांत सम्बन्धी  समस्याओं  के ऊपर विशेष ध्यान दें  l
और बताया की कुष्ठरोग, तम्बाकू मुक्त हिमाचल, क्षय रोग, मुस्कान योजना, हिमकेयर योजना, आयुष्मान योजना, माहवारी के दौरान स्वच्छता, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, 28 जून 2026 को आने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवस  को सुचारू रूप से खंड स्तर पर तैयारियां शुरू  कर दें और विशेष रूप से  उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में ध्यान केन्द्रित करें , गर्मियों में जल जनित रोगों, मलेरिया, डेंगू  और गैर संचारी रोगों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई l

[post-views]