




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- हमीरपुर जिला के अनु डिग्री कॉलेज खेल मैदान में नया सिंथेटिक ट्रैक बिछाया जाएगा, इस बात की जानकारी भारतीय खेल प्राधिकरण की हमीरपुर इकाई की कार्यकारी अधिकारी दिव्या तिवारी ने हमीरपुर में दो दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के शुभारंभ के अवसर पर दी।
दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता के पहले दिन उमडा खिलाड़ियों का सैलाब



उन्होंने बताया कि हमीरपुर की सिंथेटिक ट्रैक से अब तक सैकड़ो खिलाड़ी प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर हमीरपुर को गौरवान्वित कर चुके हैं । उन्होंने बताया अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनीषा राष्ट्रीय स्तर पर प्रिया , शिवाली और सुहानी जैसे खिलाड़ियों ने प्रदेश का परचम ऊंचा उठाया है।





जिला के विभिन्न भागों से 900 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया भाग



उन्होंने कहा कि हमीरपुर के खिलाड़ियों और जिला संगठन की अनू डिग्री कॉलेज सिंथेटिक ट्रैक को पुनः बिछाने की एक लंबित मांग थी, जिस पर खेल प्राधिकरण ने कदम उठाते हुए इस नए सिरे से बिछाने का निर्णय लिया है।


उन्होंने कहा की जिला एथलेटिक संगठन द्वारा नशे के विरुद्ध और नई पीढ़ी को खेलों से जोड़ने की जो मुहिम है, वह सराहनीय है। अब तक हजारों खिलाड़ी, हमीरपुर जिला के विभिन्न भागों से और विभिन्न स्कूलों के बच्चे इस अभियान से जुड़ चुके हैं


इस अवसर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुमित ठाकुर महासचिव राजेंद्र सोनी भी विशिष्ट आतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
जिला एथलेटिक संगठन के अध्यक्ष पंकज भारतीय ने सभी विशिष्ट व्यक्तियों का स्वागत करते हुए एथलेटिक एसोसिएशन की पिछले एक वर्ष की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विगत 1 वर्ष में हमीरपुर से एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, दो राष्ट्रीय स्तर पर और 60 से अधिक प्रदेश स्तर पर पदक विजेता अपनी प्रतिभा का लोहा बनवा चुके हैं।


उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी 13, 14 जून को बिलासपुर में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे ।

इस अवसर पर एथलेटिक्स कोच राजेंद्र धीमान, सूरज ठाकुर, मंजू देवी, अनिल शर्मा, रजनीश शर्मा, निर्मला कुमारी, राहुल वर्मा ,अरुण कुमार , प्रोफेसर सनी कुमार, संजय शर्मा, सुरेंद्र दहल, दिनेश ठाकुर सहित कई खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

अंडर 14 लड़कों की 60 मीटर में कौस्तुभ पहले सार्थक दूसरे और अर्पित तीसरे स्थान पर रहे 600 मीटर में कौस्तुभ पहले सार्थक दूसरे और सोहन तीसरे स्थान पर रहे लॉन्ग जंप में अब पहले कौस्तुभ दूसरे और सार्थक तीसरे स्थान पर रहे शॉट पुट में पीयूष पहले अरनव राणा दूसरे और सूर्यास्त तीसरे स्थान पर रहे अंदर 14 लड़कियों के समूह मैं माधवी पहले आकृति दूसरे और अवनी तीसरे स्थान पर रही 600 मीटर में प्रियांशी पहले कामिनी दूसरे और आकृति तीसरे स्थान पर रहे लॉन्ग जंप में प्रियांशी पहले शबनम दूसरे और पलक तीसरे स्थान पर रहे शॉट पुट में वंशिका पहले कृतिका दूसरे और दिव्या तीसरे स्थान पर रही
अंडर 16 60 मीटर में नक्श पहले अरनव दूसरे और प्रकुल तीसरे स्थान पर रहे 600 मीटर में प्रकुल पहले सोनू दूसरे और अर्पित तीसरे स्थान पर रहे लॉन्ग जंप में नक्श पहले हर्षित दूसरे और अरनव तीसरे स्थान पर रहे शॉट पुट में रजत पहले अक्षत दूसरे और राशि तीसरे स्थान पर रहे
अंडर 16 लड़कियों के समूह मे मनीता पहले खुशी दूसरे और रूद्र प्रिया तीसरे स्थान पर रहे 600 मीटर में मनीता पहले सेजल दूसरे और रूद्र प्रिया तीसरे स्थान पर रहे लॉन्ग जंप में खुशी पहले अहाना दूसरे और जोशिता श्री तीसरे स्थान पर रही
शॉट पुट में दक्षिता पहले धृत दूसरे और जोशिता श्री तीसरे स्थान पर रही
अंडर 18 लड़कों के वर्ग में 100 मीटर रेस में यश्मित पहले आर्यन दूसरे और अंतरिक्ष तीसरे स्थान पर रहे 200 मीटर रेस में सूर्यास्त पहले अनुज दूसरे और हंसवीर तीसरे स्थान पर रहे 400 मीटर रेस में नवीन पहले सूर्यांश दूसरे और पंकज कल तीसरे स्थान पर रहे 1000 मीटर रेस मैं आर्यन पहले नवीन दूसरे और पंकज तीसरे स्थान पर रहे लॉन्ग जंप में यश्मित पहले सुजल दूसरे और आर्यन तीसरे स्थान पर रहे शॉट पुट में गुरदीप पहले अभय दूसरे और अनिकेत तीसरे स्थान पर रहे
अंडर 18 लड़कियों के वर्ग में 100 मीटर में प्रज्ञा वशिष्ठ प्रथम सारिका द्वितीय और अवनी तीसरे नंबर पर रहे 200 मीटर में प्रज्ञा प्रथम तारीख का दूसरे और अभिनेत्री से स्थान पर रहे 400 मीटर में सृष्टि प्रथम रिद्धिमा दूसरे और आस्था तीसरे स्थान पर रहे शॉट पुट शॉट पुट में आरुषि प्रथम रिया दूसरे और क्रांति तीसरे स्थान पर रही 1000 मीटर रेस में मन्नत पहले साइन दूसरे और सिया तीसरे स्थान पर रही लॉन्ग जंप में जानवी पहले इशिका दूसरे और देवासी तीसरे स्थान पर रही
लड़कों के अंडर 20 में 100 मीटर में प्रशांत वीर पहले राम दूसरे और अरमान तीसरे स्थान पर रहे, 200 मीटर में प्रशांत वीर पहले, राम दूसरे और अंश राणा तीसरे स्थान पर रहे 400 मीटर में पीयूष पहले कृषिव दूसरे और मृदंग तीसरे स्थान पर रहे 800 मीटर में रितिक शर्मा पहले हर्ष दूसरे और मोहित तीसरे स्थान पर रहे 5000 मीटर में विशाल शर्मा पहले शुभम दूसरे और आदित्य तीसरे स्थान पर रहे शॉट पुट में सुशांत पहले युवराज दूसरे और अभिनंदन तीसरे स्थान पर रहे लॉन्ग जंप में आदित्य कपिल पहले आयुष दूसरे और अभिषेक तीसरे स्थान पर रहे।
अंडर 20 100 मीटर में अनन्या शर्मा पहले 400 मीटर में अंकित शर्मा पहले कशिश दूसरे और नीतिका ठाकुर तीसरे स्थान पर रही 1500 मीटर में कशिश पहले और पलक ठाकुर दूसरे स्थान पर रही
पुरुषों के वर्ग में 100 मीटर रेस में कार्तिक पहले नीरज दूसरे स्थान पर रहे 200 मीटर रेस में आयुष पहले मोहन दूसरे और राहुल तीसरे स्थान पर रहे 400 मीटर में आयुष पहले और आदित्य दूसरे स्थान पर रहे 1500 मीटर रेस में आदित्य पहले और राहुल दूसरे स्थान पर रहे 5000 मीटर रेस में अभिषेक पहले और शुभम दूसरे स्थान पर रहे शॉट पुट में रमन दीप पहले राहुल दूसरे और अमित शर्मा तीसरे स्थान पर रहे महिलाओं की 5 किलोमीटर रेस में सुहानी पहले और शिवाली दूसरे स्थान पर रही शॉट पुट में अपूर्व पहले अंकित दूसरे और नीति का तीसरे स्थान पर रही वेटरन में 35 प्लस में शामली कुमारी 200 मीटर और 400 मीटर में प्रथम रही पुरुषों के 40 प्लस समूह में मदन सिंह ने 5000 मीटर में पहला स्थान प्राप्त किया। 45 प्लस में विनोद कुमार 5 किलोमीटर में पहले स्थान पर रहे 5 किलोमीटर में 65 प्लस में सुरेंद्र सिंह पहले स्थान पर रहे



