हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ की मासिक बैठक आयोजित: कमलेश कुमार

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ, भोरंज खण्ड़ इकाई की बैठक एवं विशिष्ट पेंशनर्ज़ सम्मान समारोह दिनांक 22 मई, 2026 को दस वज़े प्रातः कार्यकारी प्रधान  कमलेश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता व योग राज शर्मा की उपस्थिति में राधा कृष्ण मन्दिर परिसर, डुंगरी (नजदीक भ्याड़ चौक), तहसील भोरंज़, ज़िला हमीरपुर, हि.प्र.  में आयोजित होगी। बैठक में प्रदेश व ज़िला पदाधिकारियों को भी आमन्त्रित किया जा रहा है।

          बैठक के एज़ैण्डा में पेंशनरों की मांगों, समस्याओं तथा संघ की गतिविधियों वारे विचार-विमर्श होगा। इसके अतिरिक्त खण्ड पदाधिकारियों व सदस्यों को अवगत करवाया जाता है कि खण्ड प्रधान के पद पर अस्थाई व्यवस्था होने के कारण खण्ड सदस्यता कार्यक्रम में काफी कमी आने के मद्देनजर ज़िला इकाई बैठक के दौरान हुए मंथन के अनुरूप यह तय हुआ कि खण्ड की आगामी बैठक के समय इस सम्बन्ध में विचार-विमर्श करके इसे नियमित रूप में भरने की प्रक्रिया सम्पन्न करवाई जाएगी।

चुनावी प्रक्रिया मुख्य संरक्षक योग राज शर्मा व टौणीदेवी खण्ड प्रधान जगदीश चन्द शर्मा की देखरेख में सम्पन्न होगी। बैठक में पेंशनरों की व्यक्तिगत समस्याओं के समाधान हेतु मंथन होगा व अन्य जानकारियां भी उपलब्ध करवाई जाएंगी।

          अतः भोरंज खण्ड़ के समस्त पदाधिकारियों व पेंशनरों से अनुरोध है कि वे खण्ड़ इकाई की इस महत्वपूर्ण बैठक में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें व संघ गतिविधियों सुचारू संचालन हेतु अपना सहयोग दें।

[post-views]