



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- हमीरपुर एथलेटिक्स ट्रैक के समीप लाखों की लागत से नया ओपन एयर जिम स्थापित किया जाएगा। इस बात की घोषणा जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने हमीरपुर में दो दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के समापन अवसर पर की।


उन्होंने कहा कि हमीरपुर एथलेटिक एसोसिएशन खेलों के क्षेत्र में एक बेहतरीन कार्य कर रही है। खिलाड़ियों को और सुविधाएं देने के लिए और देश में खेल ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए ओलंपिक संघ सदैव तत्पर रहता है।




उन्होंने कहा की खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए और उन्हें नवीनतम उपकरणों सिलेक्ट करने के लिए जिला ओलंपिक संघ सभी संगठनों के साथ मिलकर कार्य करने का पक्षधर है।







धर्मेंद्र शर्मा ने आयोजकों की मांग पर ओपन एयर जिम लगाने की स्वीकृति दी। उन्होंने कहा कि देश में हमीरपुर एथलेटिक एसोसिएशन द्वारा अनूठे स्तर से आयोजित किए जाने वाली खेल प्रतियोगिता के कारण जहां फिटनेस और फिट इंडिया जैसी मूवमेंट को बल मिलता है, वहीं नशे, अधिक मोबाइल प्रयोग और टीवी के दुष्प्रभाव से बच्चों को बचाने में भी सहयोग मिल रहा है।


इस अवसर पर जिला एथलेटिक संघ द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया और जिला अध्यक्ष पंकज भारतीय ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।



संगठन द्वारा इस वर्ष राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतरीन परिणाम के लिए सुहानी और प्रिया ठाकुर को नगद राशि देकर सम्मानित भी किया। खेल प्रेमी और अंतर्राष्ट्रीय वेटरन एथलीट सुरेंद्र ठाकुर ने भी खिलाड़ियों को अपनी ओर से नगद सहयोग देकर सम्मानित किया।


इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी सूरज ठाकुर, अनिल शर्मा, विजय राणा, कोच राजेंद्र सिंह प्रोफेसर सनी शर्मा, संजय शर्मा, राहुल वर्मा, अरुण ठाकुर, रोहित चौहान सहित कई प्रबुद्ध और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सैकड़ो की संख्या में अभिभावकों ने भी अपने बच्चों को विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर माता-पिता की अलग-अलग समूह में दौड़ भी आयोजित करवाई गई।
एथलेटिक्स प्रतियोगिता के अंतिम दिन के परिणाम
लड़कों के अंडर 8 समूह में 30 मीटर रेस में मोक्षित राजपूत पहले, अद्विक ठाकुर दूसरे और अनिरुद्ध तीसरे स्थान पर रहे। स्पून एंड लेमन रेस में अरनव पहले, वेदांत दूसरे और कियांश तीसरे स्थान पर रहे। बुक बैलेंसिंग में रियांश पहले, अद्यान दूसरे और विव्यांश ठाकुर तीसरे स्थान पर रहे।
रिले रेस में अयान परमार, शिवांश परमार, स्वास्तिक ठाकुर और कार्तिक की टीम पहले, अर्णव कुमार, अक्षत ठाकुर, अरिहंत ठाकुर और कार्तिक राना की टीम दूसरे, मोक्षित, समर्थ, वेदांत वर्मा और श्रीजे की टीम तीसरे स्थान पर रही।

लड़कियों के अंदर 8 ग्रुप में 30 मीटर रेस में प्रिशा पहले इवा दूसरे और इना तीसरे स्थान पर रही। स्पून एंड लेमन में शोभित पहले, प्रिशा दूसरे और अनिका तीसरे स्थान पर रही। बुक बैलेंसिंग में शोभित पहले, शिवांगी दूसरे और अश्विन तीसरे स्थान पर रहे।
लड़कियों की स्प्रिंट रिले में ईना चौहान, शोबिता नेगी, इवा चौहान और शिवांगी की टीम पहले स्थान पर रही, पृषा, अखनूर, अमान्य और यशस्वी की टीम दूसरे स्थान पर रही।
लड़कों के अंडर 10 ग्रुप में 30 मीटर रेस में प्रिंस पहले दिव्यांश दूसरे और रेयांश तीसरे स्थान पर रहे ब्रॉड जंप में नक्श पहले रियांश दूसरे, जयेश और नव्या ठाकुर तीसरे स्थान पर रहे। फारवर्ड थ्रो में आरव ठाकुर पहले, तनिकेश दूसरे और विराज तीसरे स्थान पर रहे। लड़कों की स्प्रिंट रिले में जयेश राजपूत, आरुष, स्तानजिन और रियाज की टीम पहले, तनिष्क, प्रियांशु, आहिल और शिवाय की टीम दूसरे, आरव राणा, आकांक्षा शर्मा, अद्विक और दैविक की टीम तीसरे स्थान पर रही। लड़कियों की 30 मीटर रेस में वंशिका पहले, हानिका दूसरे और अन्वी तीसरे स्थान पर रही। ब्रॉड जंप में तृषिका पहले, अवनी राणा दूसरे और अवनी ठाकुर तीसरे स्थान पर रही।
फारवर्ड थ्रो में वरदानियां पहले, अलीशा दूसरे और अनन्य चौहान तीसरे स्थान पर रही। स्प्रिंट रिले में वंशिका, अन्वी कटोच, हानिका और अंशिका गुलरिया की टीम पहले,
क्याना, अलीशा, शनाया और अनवी की टीम दूसरे शिवन्या, ऋषिका, अदिति और तृषा ठाकुर की टीम तीसरे स्थान पर रही।
अंडर 12 लड़कों के ग्रुप में 60 मीटर रेस में वरदान पहले, विश्वास दूसरे और ऋषभ तीसरे स्थान पर रहे। ब्रॉड जंप में विश्वास पहले, रिशान दूसरे और लविश तीसरे स्थान पर रहे। फारवर्ड थ्रो में दिवेश भारती पहले, विश्वास दूसरे और रेयांश तीसरे स्थान पर रहे। रिले में दिवांशु, क्षितिज, ऋतुल और रियाज की टीम पहले, वरदान, ऋषि, विश्वास और आरव की टीम दूसरे, भावेश, दौरजे, प्रत्युष और स्टनजन की टीम तीसरे स्थान पर रही।
लड़कियों के समूह में 60 मीटर रेस में अन्वी पहले, आराध्या दूसरे और आराध्या तीसरे स्थान पर रही। ब्रॉड जंप में अन्वी पहले, आराध्या दूसरे और प्रज्ञा तीसरे स्थान पर रही।
फारवर्ड थ्रो में अंशु पठानिया पहले, अवनी दूसरे और नित्य तीसरे स्थान पर रही। रिले में अन्वी, यशिका , आराध्या और अद्विका की टीम पहले स्थान पर रही, अवनी अंशु अवनिका और तन्वी की टीम दूसरे, इशिता, शिवांगी, कृतिका और अक्षिता की टीम तीसरे स्थान पर रही।

















