



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- हमीरपुर विधानसभा के जंगल रोपा वार्ड से जिला परिषद के उम्मीदवार अनिल कुमार ने अपना चुनाव प्रचार अभियान तेज कर दिया है।

अनिल कुमार ने आज जंगल रोपा , नारा पंचायतों में चुनाव प्रचार किया गया जिसमें कि जनता का भरपूर आशीर्वाद व समर्थन उन्हें मिल रहा है।



अनिल कुमार ने कहा कि में पहले भी दो बार जिला परिषद का मेंबर जंगल रोपा वार्ड से रह चुका हूं और बहुत से काम मैने पूरे जंगल रोपा वार्ड में किए हैं और आगे भी करूंगा ।






उन्होंने कहा कि पहले भी युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करने के लिए मैने बहुत काम किया है और आने वाले समय में भी युवाओं को कैसे नशे से दूर ले जा कर रोजगार व खेलों के प्रति बढ़ावा देना ही मेरा लक्ष्य है।


अनिल कुमार ने जनता से अपील करते हुए कहा कि मेरा चुनाव चिन्ह ताला चाबी है और ताला चाबी पर मोहर लगा कर जनता मुझे एक बार फिर से सेवा करने का मौका दे।























