राजकीय प्राथमिक पाठशाला पुरली में होगी मतगणना

बमसन/हमीरपुर:- विकास खंड बमसन की ग्राम पंचायत पुरली के मतगणना केंद्र में बदलाव किया गया है। मतगणना केंद्रों के संबंध में पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि आगामी पंचायत चुनाव के दौरान ग्राम पंचायत पुरली के मतों की गिनती राजकीय प्राथमिक पाठशाला पुरली में होगी।

 

उन्होंने बताया कि पहले इस पंचायत का मतगणना का स्थान पंचायत कार्यालय निर्धारित किया गया था, लेकिन अब इसे राजकीय प्राथमिक पाठशाला पुरली कर दिया गया है।

[post-views]