



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के सिथेटिक खेल ट्रेक में एथलेटिक्स मीट आयोजित की गई। इसमें ऋग्वेदा पब्लिक स्कूल की तरफ से अंडर 12 श्रेणी में लविश ब्रोड जम्प में प्रथम स्थान पर और 60 मी. रेस में तृतीय स्थान पर रहा वहीं प्रज्ञा ने ब्रोड जम्प में तृतीय स्थान हासिल किया ।


अंडर-10 श्रेणी में नक्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ऋग्वेदा पब्लिक स्कूल कम समय में शिक्षा के क्षेत्र के साथ-साथ खेलकूद में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है।



स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश सकलानी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और भविष्य में भी ऐसी खेल गतिविधियों में भाग लेने लिए प्रोत्साहित किया। |































