



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, विकासनगर में आयोजित इंटर हाउस बास्केटबॉल फाइनल मुकाबले उत्साह, ऊर्जा एवं खेल भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुए।


प्रतियोगिता में सभी टीमों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। बालक वर्ग में आर्यभट्ट हाउस ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया, जबकि बोस हाउस उपविजेता रहा।




वहीं बालिका वर्ग में रमन हाउस ने बेहतरीन तालमेल और आत्मविश्वास के साथ विजय हासिल की तथा बोस हाउस ने उपविजेता स्थान प्राप्त किया। विद्यालय परिसर खिलाड़ियों के जोश, टीम भावना और रोमांचक मुकाबलों से गूंज उठा।







विद्यालय प्रधानाचार्य ने सभी विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा टीम भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास को मजबूत बनाते हैं।























