



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- जिला भाजपा प्रवक्ता विनोद ठाकुर ने आज जारी एक बयान में कहा कि कांग्रेस के साढ़े तीन साल के कार्यकाल से जनता पूरी तरह निराश हो चुकी है और इस चुनाव में कांग्रेस को आईना दिखाने का काम करेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 10 गारंटियों के नाम पर जनता को ठगने और झूठे वादों से भ्रमित करने का काम किया है, लेकिन अब जनता पूरी तरह जागरूक हो चुकी है और अपने वोट की ताकत से कांग्रेस पार्टी को औंधेमुंह गिराने के लिए तैयार बैठी है।



विनोद ठाकुर ने कहा कि भाजपा समर्थित जिला परिषद प्रत्याशियों को जनता का अपार समर्थन मिलेगा, और लोग भारी बहुमत से उन्हें विजयी बनाने के लिए चुनाव तिथि का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि इस बार जिला परिषद चुनावों में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।































