हीरानगर के चिल्ड्रन पार्क में 23 को सफाई अभियान चलाएगी रैडक्रॉस सोसाइटी

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- जिला रैडक्रॉस सोसाइटी 23 मई को हीरानगर के चिल्ड्रन पार्क में सफाई अभियान चलाएगी।

 

सुबह 7 बजे आरंभ होने वाले इस सफाई अभियान में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, स्वयंसेवी संस्थाओं के कार्यकर्ता, अन्य संगठनों के कार्यकर्ता और आम नागरिक भाग लेकर श्रमदान करेंगे।

 

उपायुक्त एवं जिला रैडक्रॉस सोसाइटी की अध्यक्ष गंधर्वा राठौड़ ने हमीरपुरवासियों से इस अभियान में भाग लेने की अपील की है।

[post-views]