



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- लाहड़ी बनालग के ऐतिहासिक छीन्ज मेले में आयोजित कुश्ती दंगल में पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मेले में भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।


इस अवसर पर हमीरपुर मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश संयुक्त कर्मचारी महासंघ के उपाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र सिंह डोगरा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।




उन्होंने युवाओं को खेलों से जुड़ने और नशों से दूर रहने का संदेश दिया। साथ ही दूर-दराज से आए पहलवानों का हौसला बढ़ाते हुए अपनी नेक कमाई से ₹3100 की सम्मान राशि भी भेंट की।







डॉ. सुरेंद्र सिंह डोगरा ने लाहड़ी बनालग के अपने गृह क्षेत्रवासियों द्वारा मिले प्यार, सम्मान और अपनापन के लिए सभी का हृदय से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों का यह स्नेह और विश्वास उन्हें समाज और युवाओं के हित में आगे भी कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।



डॉ. डोगरा ने छीन्ज मेला कमेटी के सदस्य भीम सिंह, ज्ञानचंद, विपिन कुमार, होशियार सिंह, सीताराम, जगदीश चंद्र, प्रदीप कुमार, रिंकू कुमार, अशोक कुमार, मुरली राम, सुरेश कुमार एवं निक्कू का मेले के सफल आयोजन और सम्मान के लिए विशेष धन्यवाद किया।
























