हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ की मासिक बैठक हुई सम्पन्न: कमलेश मिश्रा

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ, भोरन्ज़ खण्ड़ इकाई की बैठक दिनांक  22 मई, 2026 को कार्यकारी प्रधान कमलेश मिश्रा की अध्यक्षता में राधा-कृष्ण मन्दिर परिसर, डुंगरीं (भ्याड़), ज़िला हमीरपुर में सम्पन्न हुई। खण्ड महासचिव राज कुमार पटियाल द्वारा उपस्थित सदस्यों को बैठक के एजैन्डा व खण्ड़ में चल रही गतिविधियों के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। बैठक में पेंशनर साथियों के निधन पर दिवंगत आत्माओं की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

          बैठक में भाग लेने वालों में प्रदेशाध्यक्ष के०सी०गौतम, मुख्य संरक्षक योग राज शर्मा, वित्त सचिव शम्भू राम जसवाल, ज़िला प्रधान देव राज पटियाल, ज़िला महासचिव तोता राम जंजुआ, कार्यकारी प्रधान कमलेश मिश्रा, प्रदेश पदाधिकारी लेख राम कौशल, अमीं चन्द अग्निहोत्री(वुठवीं) , कृष्ण चन्द, जगदीश चन्द शर्मा, आदि प्रमुख रहे।

           बैठक में पेंशनरों की लम्बित मांगों व समस्याओं पर मंथन किया गया। प्रदेश पदाधिकारियों ने दिनांक 11 मई को पेंशनर भवन, हमीरपुर में आयोजित प्रदेश शीर्ष नेतृत्व की बैठक में हुई चर्चा वारे अवगत करवाया गया।

बैठक में पेंशनरों के चिकित्सा बिलों के भुगतान व श्रेणी 4 के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को ग्रैच्युटी व लीब-एनकैशमैंट की लम्बित देनदारियों के भुगतान हेतु सरकार द्वारा जारी आदेशों के लिए धन्यवाद किया तथा सरकार से जनवरी, 2016 से जनवरी, 2022 के दौरान सेवानिवृत्त अन्य श्रेणी के पेंशनरों को भी इसी प्रकार उनकी संशोधित ग्रैच्युटी व लीब-एनकैशमैंट आदि का भुगतान भी शीघ्र किया जाए।

          प्रदेश पदाधिकारियों ने पेंशनर्स की लम्बित मांगों को पूरा करवाने हेतु जानकारी दी कि संघ पदाधिकारी पेंशनर्ज़ की लम्बित देनदारियों के सम्बन्ध में समय-२ पर सरकार से पत्राचार या शिष्टमंडल के रूप में मिलकर मामला उठाते आए हैं और आगे भी इसी प्रकार प्रयास जारी रखेंगे।

           मुख्य संरक्षक योग राज शर्मा ने अपने वक्तव्य में खण्ड की बैठक लम्बे अरसे से आयोजित न हो पाने पर खण्ड कार्य में काफ़ी शिथिलता अनुभव की जा रही है, जिसमें शीघ्र अपेक्षाकृत सुधार लाया जाना आवश्यक है।

         ज़िला प्रधान देव राज पटियाल  ने खण्ड प्रधान को नियमित रूप से भरने का प्रस्ताव रखा जिस पर चुनावी प्रक्रिया मुख्य संरक्षक योग राज शर्मा व टौणीदेवी प्रधान जगदीश शर्मा की देखरेख में सम्पन्न हुई ।

हाऊस की सर्व-सहमति से सत्र 2025-27 की शेष अवधि के लिए श्री राज कुमार पटियाल को खण्ड प्रधान व श्री हंस राज को खण्ड महासचिव का दायित्व सौंपा गया ।

           उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा चयनित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई ।

           उक्त के अतिरिक्त बैठक में सर्वश्री शम्मी शर्मा, रंजीत सिंह,  कमलजीत शर्मा, मोहिंद्र ठाकुर, अशोक कुमार शर्मा, हरदेव कुमार, कुलदीप सिंह, अमरजीत, जगदीश शर्मा, हंस राज, सुखदेव शर्मा, वल वहादुर, राज कुमार, अर्जुन सिंह ठाकुर, नरोत्तम सिंह सहित अन्य पेंशनर शामिल हुए ।

           कमलेश मिश्रा

[post-views]