जैव विविधता दिवस पर हिम अकादमी में दो दिवसीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकास नगर में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 के अवसर पर दो दिवसीय “जैव विविधता दिवस कार्यक्रम” बड़े उत्साह एवं सहभागिता के साथ आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस आयोजन का संचालन जीव विज्ञान विभाग की अध्यापिका  नेहा शर्मा एवं  आर्यन के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत जीव विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें  अनूप रांगड़ा (पीजीटी बायोलॉजी) एवं सुश्री नेहा कालिया के निर्देशन में विद्यार्थियों ने जैव विविधता संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता तथा प्रकृति संरक्षण से संबंधित आकर्षक मॉडल, चार्ट एवं परियोजनाएँ प्रस्तुत कीं।

विद्यार्थियों की रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच ने सभी को प्रभावित किया। इसी अवसर पर हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकास नगर एवं डुगनेहड़ा के कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में College of Horticulture and Forestry का शैक्षणिक भ्रमण भी किया।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने बॉटनिकल गार्डन, टिशू कल्चर लैब, जैव विविधता प्रयोगशाला, मत्स्य पालन प्रयोगशाला तथा नर्सरी अनुभाग का अवलोकन किया।

इस दौरान प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉ. बलवीर डोगरा, डॉ. अदिति एवं डॉ. करुणा धीमान ने विद्यार्थियों को जैव विज्ञान के क्षेत्र में उच्च शिक्षा एवं करियर अवसरों की जानकारी प्रदान की।

विज्ञान सप्ताह समारोह के अंतर्गत कक्षा 9वीं एवं 10वीं के विद्यार्थियों के लिए विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन  प्रतिभा के निर्देशन में किया गया।

वहीं कक्षा 6वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए “जैव विविधता संरक्षण” विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसका संचालन सुश्री प्रगति एवं श्री ज्वाला प्रसाद द्वारा किया गया।

सभी प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा प्रकृति संरक्षण एवं जैव विविधता के महत्व के प्रति अपनी जागरूकता व्यक्त की।

यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने में अत्यंत प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।

 

[post-views]