



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- NIFS Institute Hamirpur की ओर से आज ITI Samirpur में Fire Safety & Disaster Management विषय पर एक जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आग से बचाव, आपदा प्रबंधन, सुरक्षा उपायों तथा आपातकालीन परिस्थितियों में सही निर्णय लेने के बारे में जानकारी प्रदान करना था।



सेमिनार के दौरान विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को फायर सेफ्टी उपकरणों के उपयोग, दुर्घटनाओं से बचाव तथा आपदा के समय अपनाई जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी प्राप्त की।






NIFS Hamirpur संस्थान के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य युवाओं में सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, ताकि वे भविष्य में किसी भी आपात स्थिति का सामना बेहतर ढंग से कर सकें।


कार्यक्रम के अंत में संस्थान की ओर से ITI Samirpur प्रबंधन एवं उपस्थित विद्यार्थियों का सहयोग के लिए धन्यवाद किया गया।























