



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- इंसाफ एक्सप्रेस न्यूज़ के पत्रकार विपिन कुमार द्वारा पर्यावरण, स्वास्थ्य एवं जनहित से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे गए, जिनका उत्तर देते हुए डॉ. सुरिंदर डोगरा, अध्यक्ष, मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन, हमीरपुर ने कहा—

• पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार का नहीं, प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।



• स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ समाज एक-दूसरे के पूरक हैं।






• जल संरक्षण, वृक्षारोपण और स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाना समय की मांग है।


• समाजहित के विषय राजनीति से ऊपर हैं और इन पर सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए।



• सकारात्मक सोच, जनभागीदारी और जागरूकता से ही बेहतर भविष्य का निर्माण संभव है।


डॉ. डोगरा ने कहा कि समाज, स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी निभाकर ही आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण दिया जा सकता है।


















