हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ की बैठक प्रधान देव राज पटियाल की अध्यक्षता में हुई सम्पन्न

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  

                          हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ, ज़िला इकाई की बैठक दिनांक 8 जून , 2026 को ज़िला प्रधान देव राज पटियाल की अध्यक्षता में पेंशनर भवन, हमीरपुर में सम्पन्न हुई जिसका संचालन महासचिव तोता राम जंजुआ ने किया।

          बैठक में संघ  सदस्य अमर नाथ, निवासी झोखर व ज़िला में अन्य सदस्यों के निधन पर दिवंगत आत्माओं की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

              चर्चा में भाग लेने वालों में प्रदेशाध्यक्ष के०सी० गौतम, वित्त सचिव शम्भू राम जसवाल, मुख्य संरक्षक योग राज शर्मा, ज़िला प्रधान देव राज पटियाल, नादौन प्रधान जगदीश चन्द शर्मा, भोरंज प्रधान राज कुमार पटियाल, हंस राज, बिझड़ी खण्ड प्रधान नरेंद्र वन्याल, राज कुमार चौधरी आदि प्रमुख रहे।

           ज़िला प्रधान देव राज पटियाल द्वारा मांगों के सम्बन्ध में ज़िला इकाई की गतिविधियों वारे जानकारी दी व अवगत करवाया कि जनवरी, 2016 से जनवरी, 2022 के दौरान सेवानिवृत्त पेंशनरों की लम्बित संशोधन ग्रैच्युटी, कम्युटेशन, लीब-एनकैशमैंट आदि का भुगतान न होने व महंगाई भत्ता की देय लम्बित किस्तें जारी न होने पर पेंशनरों का ग़ुस्सा संघ पदाधिकारियों व सरकार के प्रति बढ़ता जा रहा है। अन्य वक्ताओं ने भी इन्हीं मुद्दों पर प्रदेश इकाई का ध्यान आकर्षित किया गया।

       बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे व उपस्थित सदस्यों को बहुत सी जानकारियां भी उपलब्ध करवाई गई। प्रदेशाध्यक्ष द्वारा पेंशनरों की लम्बित मांगों के सम्बन्ध में जानकारी दी गई कि दिनांक 6 जून, 2026 को माननीय मुख्यमंत्री जी को पत्र भेजकर कर उनसे 12 मार्च, 2026 को नादौन में मिले आश्वासन के अनुरूप 65-70 वर्ष आयु वर्ग के पेंशनर

 प्रदेश शीर्ष नेतृत्व की बैठक की जानकारी दी व सदस्यों को आश्वस्त किया कि संघ पदाधिकारी सक्रियता से पेंशनरों के मामले सरकार से उठाएंगे। उन्होंने ज़िला में सदस्यता कार्यक्रम निरन्तर जारी रखने का आह्वान किया।

          बैठक में पेंशनरों की मांगों एवं समस्याओं पर  विस्तार से मंथन किया गया । पदाधिकारियों ने बैठक में जानकारी दी कि संघ का एक शिष्टमंडल दिनांक 12 मार्च को नादौन में माननीय मुख्यमंत्री जी से मिला था और आश्वासन मिला था कि जल्द ही 65 से 70 वर्ष आयु वर्ग का पेंशन संशोधन का वकाया व संशोधित ग्रैच्युटी, लीब-एनकैशमैंट आदि की अदायगी व लम्बित चिकित्सा बिलों के भुगतान हेतु पर्याप्त वज़ट जारी करने का अनुरोध किया गया है।

जिसके सम्बन्ध में संघ के मुख्य संगठन सचिव ने कल शिमला सचिवालय में भी सम्पर्क करने का प्रयास किया गया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संघ आगे भी पेंशनरों के लम्बित हक दिलवाने में समय- समय पर सरकार से मामला उठाया जाता रहेगा। उन्होंने सदस्यों से संघ को सशक्त बनाए रखने में अपना पूरा सहयोग करने की अपील की ताकि पदाधिकारियों को संघ गतिविधियों को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने में आत्मवल मिलता रहे।

               इसी दौरान हमीरपुर खण्ड इकाई की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें खण्ड प्रधान के रिक्त पद को भरने वारे प्रस्ताव रखा गया जिस पर हाऊस द्वारा सर्व-सहमति से श्री हेम राज शर्मा को खण्ड प्रधान व श्री कृष्ण दत्त शर्मा को सत्र 2025-27 की शेष अवधि के लिए महासचिव मनोनीत किया गया।

               उक्त के अतिरिक्त बैठक में सर्वश्री वलदेव दास शर्मा, दीप चन्द शर्मा, वनारसी दास पटियाल, कर्म चन्द, रत्न घांघरा, रंजीत सिंह ठाकुर, संतोष वन्याल, राम भज्ज, राज कुमारी, अनिरूद्ध डोगरा, रोशन पटियाल, जगदीश चन्द शर्मा, बालकृष्ण जसवाल

, प्रेम चन्द शर्मा, हेम राज शर्मा, मदन लाल शर्मा, जोगिंद्र पुंडीर, प्रताप सिंह ठाकुर, जगन्नाथ धीमान, प्रकाश चन्द, रंजीत सिंह, अशोक पटियाल, उर्मिला कुमारी, जगन्नाथ, गंगा पटियाल, नीशा आनन्द, नानक चन्द शर्मा, दलीप चन्द, करतार पटियाल, राम चन्द कटोच, सीता राम, रत्न लाल शर्मा, प्रीतम चन्द सहित अन्य पदाधिकारी/ पेंशनर्ज़ उपस्थित रहे ।

                     के.सी.गौतम, प्रदेशाध्यक्ष

[post-views]