अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रदेश अभ्यास वर्ग 11 जून से बिलासपुर में, 300 से अधिक कार्यकर्ता लेंगे भाग

शिमला/विवेकानंद वशिष्ठ :-  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश द्वारा प्रदेश अभ्यास वर्ग का भव्य आयोजन बिलासपुर स्थित लुहणु मैदान में 11 जून से 14 जून 2025 तक किया जाएगा। यह चार दिवसीय वर्ग प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण अवसर है।

इस वर्ग में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से 300 से अधिक कार्यकर्ता सहभागिता करेंगे। चार दिनों तक चलने वाले इस अभ्यास वर्ग में प्रतिभागियों को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठनात्मक स्वरूप, कार्यपद्धति, इतिहास एवं विचारधारा से गहराई से परिचित कराया जाएगा।

 

इसके साथ ही विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय दृष्टिकोण और छात्र हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विस्तृत चर्चा की जाएगी।

इस अभ्यास वर्ग में विशेष रूप से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री देवदत्त जोशी जी उपस्थित रहेंगे तथा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।

इस अभ्यास वर्ग का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा से सुदृढ़ करना एवं उन्हें एक कुशल और समर्पित कार्यकर्ता के रूप में तैयार करना है, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्रों में विद्यार्थी परिषद के मिशन को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा सकें।

 

यह वर्ग न केवल संगठनात्मक दृष्टि से बल्कि छात्र आंदोलन की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

विद्यार्थी परिषद का यह आयोजन हिमाचल प्रदेश में संगठन को और अधिक मजबूत एवं विस्तारित करने की दिशा में एक सशक्त प्रयास है।
_________________________

[post-views]