



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, विकास नगर के विद्यार्थियों ने HPCET 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।


विद्यालय के तीन मेधावी विद्यार्थियों कल्पित ठाकुर, सानिध्या तथा कनिष्क चौहान ने HPCET 2026 परीक्षा उत्तीर्ण कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।




विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी। प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का यह शानदार परिणाम है।







विद्यालय प्रधानाचार्या ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।


विद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त की कि ये छात्र भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट उपलब्धियाँ हासिल कर संस्थान और प्रदेश का नाम रोशन























