



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- भोरंज महिला मोर्चा द्वारा पूर्व विधायक डॉ. अनिल धीमान जी की अध्यक्षता में भ्याड़ स्थित पावन बगलामुखी माता मंदिर में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा के लगातार 4399 गौरवशाली दिनों के उपलक्ष्य में विशेष हवन-पूजन एवं प्रार्थना कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर माता बगलामुखी के श्रीचरणों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रहित में उनके सफल, दूरदर्शी और जनकल्याणकारी नेतृत्व की निरंतरता के लिए प्रार्थना की गई। साथ ही राष्ट्र की सुख-समृद्धि, शांति और निरंतर प्रगति के लिए भी मंगलकामनाएं की गईं।



कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक डॉ. अनिल धीमान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता तथा जनकल्याण के क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।






उनके नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर अपनी सशक्त पहचान स्थापित कर रहा है तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।


इस अवसर पर भोरंज भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक ठाकुर, समीरपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष अभय वीर लवली जी, जिला परिषद सदस्य धमरोल अनीता शर्मा, कराह के उपप्रधान एवं जिला उपाध्यक्ष विपिन अग्निहोत्री, मंडल महामंत्री प्रवीण, रोहीं के उपप्रधान योगराज शर्मा, पूर्व प्रधान रोहीं राजेश शर्मा, मंडल मीडिया प्रभारी संजय, अनीष ठाकुर,पूर्व चिकित्सा अधिकारी आर. के. अग्निहोत्री, महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजना, चंवोह से पंचायत समिति सदस्य एवं समीरपुर महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना, सचिव सुरभि धीमान , सचिव अनीता जैसवाल, सचिव सुरेश, अमिता अग्निहोत्री, गौरी अग्निहोत्री, पूर्व प्रधान रोहीं रंजना, पूर्व प्रधान पट्टा गीता , उपाध्यक्ष रीना ठाकुर, महिला मंडल भ्याड़ की सदस्याएं तथा भाजपा मंडल के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के निर्माण हेतु निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन माता रानी की आरती, प्रसाद वितरण एवं राष्ट्र की उन्नति एवं जनकल्याण की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।




















