अनुराग सिंह ठाकुर ने होर्मुज में युवा नाविक आदित्य शर्मा के निधन पर जताया शोक

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने ओमान तट के निकट स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास हुए जहाज हमले में हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के होनहार युवा नाविक आदित्य शर्मा जी के दुखद निधन पर शोक व्यक्त किया है। अनुराग सिंह ठाकुर इस मामले को लेकर विदेश मंत्री एस. जयशंकर व विदेश मंत्रालय के उच्चाधिकारियों के संपर्क में हैं।

अनुराग सिंह ठाकुर इस मामले को लेकर विदेश मंत्रालय के संपर्क में

 

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “यह अत्यंत दुख का विषय है कि मेरे हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के हमीरपुर के गलोड़ के 23 वर्षीय होनहार युवा  आदित्य शर्मा का ओमान तट के निकट स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास हुए जहाज हमले में दुखद निधन हो गया। मर्चेंट शिप में बतौर डेक कैडेट अपना कर्तव्य निभाते हुए  आदित्य शर्मा  का निधन अत्यंत कष्टदायी व हृदय विदारक है।

दुख की इस घड़ी में मैं पूरी तरह पीड़ित परिवार के साथ हूँ और मेरी हार्दिक संवेदनाएं आदित्य शर्मा जी के परिजनों के साथ हैं। ईश्वर आदित्य शर्मा जी दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोक संतप्त परिवार को यह दारुण दुःख सहन करने की शक्ति दें”

 

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ इस मामले को लेकर मैं व्यक्तिगत रूप से विदेश मंत्री श्री एस. जयशंकर व विदेश मंत्रालय के उच्चाधिकारियों के संपर्क में हैं। आदित्य शर्मा जी के पार्थिव देह को शीघ्र स्वदेश लाने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं विदेश मंत्रालय के साथ बातचीत चल रही व इसके यथासंभव प्रयास किए जा रहे हैं”

 

 

[post-views]