देवनगर, हिमुडा कॉलोनी और अन्य क्षेत्रों में 12 को बाधित रहेगी बिजली

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर में 12 जून को ट्रांसफॉर्मरों की आवश्यक मरम्मत और खंभे बदलने के कार्य के कारण वार्ड नंबर-7, देवनगर, हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र, हिमुडा कॉलोनी, खुडी, गौतम फार्मेसी कालेज और आस-पास के क्षेत्रों में सुबह 10 से दोपहर बाद 3 बजे तक बिजली बाधित रहेगी।

सहायक अभियंता सौरभ राय ने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

[post-views]