



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- ब्यास नदी के कैचमेंट एरिया में बर्फ पिघलने और बारिश के कारण, आज रात के समय बांध के निचले इलाकों में पानी का स्तर और बहाव अचानक बढ़ सकता है।

बांध के निचले इलाकों में रहने वाले या काम करने वाले सभी लोगों को सलाह दी जाती है कि वे सतर्क रहें और नदी के किनारों या निचले इलाकों में जाने से बचें।
कृपया सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।



निवासियों और पर्यटकों के लिए सुरक्षा निर्देश:






नदी के किनारों से दूर रहें: ब्यास नदी के किनारों या नदी के riverbed में किसी भी गतिविधि के लिए न जाएं, जैसे कि घूमना-फिरना, फ़ोटोग्राफ़ी करना ।


निचले इलाकों के लिए अलर्ट: मंडी, कांगड़ा और हमीरपुर जिलों के निवासियों को सतर्क रहना चाहिए ।



उपकरण हटा लें:जिन ठेकेदारों और श्रमिकों की मशीनरी नदी में है, उन्हें नुकसान या हानि से बचने के लिए अपने उपकरण तुरंत ऊंचे स्थानों पर ले जाने चाहिए।


भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) लगातार स्थिति पर नज़र रख रहा है। यदि पानी छोड़ने की मात्रा बढ़ती है, तो आगे की जानकारी दी जाएगी।


















