



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- माननीय सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि हमीरपुर की जनता भली-भांति जानती है कि यह मेडिकल कॉलेज कांग्रेस सरकार की देन है।


इसकी स्वीकृति उस समय केंद्र में यूपीए सरकार के दौरान हुई थी, जब गुलाम नबी आजाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री थे। उस समय तत्कालीन विधायक ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी के अथक प्रयासों से मार्च 2014 में इस मेडिकल कॉलेज को स्वीकृति मिली और इसका नाम डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज रखा गया।



मेडिकल कॉलेज जंज घर नहीं दरवाजे खिड़कियां लगते ही बारात अंदर बिठा दी जाए।







अनुराग ठाकुर द्वारा यह कहना कि मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग दो साल से तैयार है और इसे शिफ्ट क्यों नहीं किया जा रहा, यह आधी-अधूरी जानकारी पर आधारित बयान है।


मेडिकल कॉलेज कोई साधारण भवन नहीं है कि दरवाजे और खिड़कियां लगते ही मरीजों, विद्यार्थियों, डॉक्टरों और स्टाफ को उसके अंदर बिठा दिया जाए। या यूं कहा जाए कि यह कोई जंज घर नहीं है जहां दरवाजे खिड़कियां लगते ही बारात अंदर बिठा दी जाए।



आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं, उपकरणों और आवश्यक व्यवस्थाओं का पूर्ण रूप से उपलब्ध होना जरूरी है।


माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी का स्पष्ट निर्देश है कि जब मेडिकल कॉलेज पूरी तरह शुरू हो, तो मरीजों को सीटी स्कैन, एमआरआई, लैब टेस्ट, ऑक्सीजन प्लांट और अन्य डायग्नोस्टिक सुविधाओं के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े।
इसी सोच के तहत यहां आधुनिक डायग्नोस्टिक लैब, सीटी स्कैन, ऑक्सीजन प्लांट, मेडिकल गैस सिस्टम, बॉयज व गर्ल्स हॉस्टल, डॉक्टर रेजिडेंस और अन्य जरूरी सुविधाओं का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।
आज इस परियोजना पर 300 करोड़ नहीं, बल्कि 413 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हो चुके हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू जी ने हमीरपुर को केवल मेडिकल कॉलेज ही नहीं, बल्कि 100 सीटों वाला नर्सिंग कॉलेज, डेंटल कॉलेज और 9 सुपर स्पेशलिटी सेवाएं भी दी हैं।
इसके साथ ही उत्तर भारत का बड़ा कैंसर संस्थान भी हमीरपुर में बनने जा रहा है, जिसे जापान की तकनीकी सहायता से तैयार किया जाएगा।

हम माननीय सांसद अनुराग ठाकुर जी से आग्रह करते हैं कि वे राजनीतिक बयानबाजी छोड़कर सच्चाई को स्वीकार करें। जिस प्रकार बिलासपुर एम्स का श्रेय भाजपा को दिया जाता है, उसी प्रकार हमीरपुर मेडिकल कॉलेज का श्रेय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी और कांग्रेस सरकार को दिया जाना चाहिए।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन ला रहे हैं। रोबोटिक सर्जरी, आधुनिक चिकित्सा उपकरण, सुपर स्पेशलिटी सेवाएं और सस्ती दरों पर बेहतर इलाज उनकी दूरगामी सोच का परिणाम हैं।
आने वाले समय में उन्हें हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य क्रांति लाने वाले मुख्यमंत्री के रूप में जाना जाएगा।

















