



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को दड़ूही क्षेत्र के गांव बुरनाड़ का दौरा किया और वहां स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हमीरपुर के लिए मंजूर की कई बड़ी परियोजनाएं




राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को दड़ूही क्षेत्र के गांव बुरनाड़ का दौरा किया और वहां स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर गांववासियों द्वारा उठाई गई पेयजल की समस्या का त्वरित संज्ञान लेते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को इस समस्या का स्थायी समाधान करने और गांव में रोजाना पानी की सप्लाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।







उन्होंने गांव के श्मशानघाट के रास्ते के निर्माण के लिए पर्याप्त धनराशि का प्रावधान करवाने, बिजली की समस्या के समाधान और सोलर लाइटों का प्रावधान करवाने का आश्वासन भी दिया।


इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपने साढे तीन वर्ष के कार्यकाल के दौरान जिला हमीरपुर के लिए कई ऐसी बड़ी योजनाएं मंजूर की है, जिससे इस छोटे से जिले को बहुत बड़ी पहचान मिल रही है।



सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हमीरपुर को प्रदेश का सबसे बड़ा बस स्टैंड और बहुत बड़ा मेडिकल कॉलेज प्रदान किया है। आने वाले समय में यह मेडिकल कॉलेज हिमाचल प्रदेश ही नहीं बल्कि उत्तर भारत के उत्कृष्ट चिकित्सा संस्थानों में शामिल होगा।


मटाहणी में स्थित हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय का विस्तार किया जा रहा है और यहां पर विभिन्न भवनों के निर्माण पर करोड़ों रुपए की धनराशि खर्च की गई है। इससे तकनीकी विश्वविद्यालय के आसपास के क्षेत्र का विकास भी सुनिश्चित होगा।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक हमीरपुरवासी के लिए यह गर्व का विषय है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री इसी जिला से संबंध रखते हैं और वह अपने गृह जिला के लिए कई बड़ी-बड़ी परियोजनाओं की की सौगात दे रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस एससी सैल के पूर्व जिलाध्यक्ष होशियार सिंह, पूर्व उप प्रधान होशियार सिंह, पूर्व पंचायत सदस्य कुलदीप, सलीमो बेगम, हरनाम सिंह, प्रेमदास, सुरजीत, गिरधारी लाल, बबीता और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।


















